प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन से संबंधित प्रश्न

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rate this post

 प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन से संबंधित प्रश्न

 

1.प्रकाश विकिरण क्या है?

उत्तर-प्रकाश विकिरण ऊर्जा का एक रूप है जिसके कारण दृष्टि की संवेदना होती है?

 

2.प्रकाश किरण किसे कहते है?

उत्तर-प्रकाश तरंगें एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक उन्हें जोरने वाली रेखीय पथ में गमन करती है,जिन्हें प्रकाश किरण कहते है

 

3.प्रकाश पुंज किसे कहते है?

उत्तर- किरणों के समूह को प्रकाश पुंज कहते है

 

4.प्रकाश का परावर्तन किसे कहते है?

उत्तर-जब प्रकाश किसी चिकनी सतह पर या दर्पण पर पड़ता है तो यह ठीक उसी प्रकार वापस आता है जिस प्रकार किसी समतल दीवार से टकराकर एक रबड़ की गेंद वापस आती है,किसी सतह से प्रकाश टकराकर वापस वापस आने को प्रकाश का परावर्तन कहते है

 

5.प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम है?

उत्तर- प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है

(i) आपतन कोण तथ परावर्तन कोण बराबर होते है

(ii) आपतित किरण,आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण एक ही तल में होता है

 

6.प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है?

उत्तर-एक पारदर्शी मध्यम से दूसरे मध्यम में जाने पर  प्रकाश का पथ परिवतिर्त हो जाता है ,प्रकाश के पथ में परिवर्तन को प्रकाश का अपवर्तन कहते है

 

7.प्रकाश के अपवर्तन के कारण?

उत्तर-प्रकाश के अपवर्तन के कारण दो माध्यमों में प्रकाश की चाल में अंतर आता है

 

8.अपवर्तन के कितने नियम है?

उत्तर-अपवर्तन के दो नियम है

(i) आपतित किरण,अपवर्तित किरण तथा दोनों  माध्यमो को अलग करने वाले पृष्ठ के आपतन  बिंदु पर अभिलंब,सभी एक ही तल में होता है

(ii)आपतन कोण की जया तथ अपवर्तन कोण की जया का अनुपात स्थिर होता है

 

9. प्रतिबिम्ब किसे कहते है?

उत्तर-जब एक से अधिक किरण एक बिंदु से एक बिंदु से आरम्भ होकर अपवर्तन या परावर्तन के पश्चात एक अन्य बिंदु पर मिलती है तो दूसरे बिंदु पहले बिंदु का प्रतिबिंब कहलाता है, किसी वस्तु का प्रतिबिंब इसके विभिन्न बिन्दुओ के प्रतिबिंब से मिलकर बनता है

 

10. वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते  है?

उत्तर-यदि प्रकाश की किरणे अपवर्तन या परावर्तन के बाद  वास्तव में मिलती है तो बनने वाला प्रतिबिंब वास्तविक प्रतिबिंब कहलाता है,वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे में प्राप्त किया जा सकता है

……………………………

और जाने :-अर्थव्यवस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

……………………………

11.आभासी प्रतिबि किसे कहते है?

उत्तर-यदि प्रकाश की किरणे अपवर्तन या परावर्तन के बाद वास्तव में कभी नही मिलती बल्कि पीछे बढ़ाए जाने पर मिलती प्रतीत होती है तो बनने वाला प्रतिबिंब आभासी प्रतिबिंब कहलाता है,आभ्सी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नही किया जा सकता है

 

12.दर्पण सूत्र क्या है?

उत्तर-1/f=1/v+1/u

जहां:-(f) गोलीय दर्पण की फोकस दूरी है

         (v) गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी

         (u) गोलीय दर्पण से वस्तु की दूरी

 

13.लेंस सूत्र क्या है?

उत्तर-1/f=1/v-1/u

 

14.किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है?

उत्तर- उत्तल लेंस

 

15.किस लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है?

उत्तर-अवतल लेंस

 

16.किस दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है?

उत्तर-उत्तल दर्पण

 

 

17.किस दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है?

उत्तर-अवतल दर्पण

 

18. गोलीय दर्पण का आवर्धन क्या होता है?

उत्तर-m=-v/u

 

19.गोलीय लेंस का आवर्धन क्या होता है?

उत्तर-m=v/u

 

20.अपवर्तनांक क्या होता है?

उत्तर-किसी पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक,प्रकाश की निर्वात में चाल(c) तथा प्रकाश की उस माध्यम  में चाल(u)का अनुपात होता है?

 

अपवर्तनांक=निर्वात में प्रकाश की चाल(C)/माध्यम में प्रकाश की चाल(V)

 

21.लेंस की क्षमता क्या होता है?

उत्तर-लेंस की क्षमता या शक्ति(P) उसकी मीटर वे व्यक्त की गई फोकस दूरी पर(F) का व्युत्क्रम होती है

P=1/F(M)  या 100/F(CM)

 

22. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है?

उत्तर-लेंस की क्षमता या शक्ति का SI मात्रक डाइऑप्टर(D) कहलाता है

 

 

Categories GK
Rakesh Prajapati

Rakesh Prajapati, a seasoned educator with five years of valuable teaching experience, brings a wealth of expertise to the field. Armed with a B.Ed degree, he possesses a strong foundation in pedagogical practices. Alongside his teaching role, Rakesh is the visionary founder of pdfstore.co.in, demonstrating not only his commitment to education but also his entrepreneurial spirit in making educational resources more accessible. His extensive experience and innovative contributions underscore his dedication to the field of education.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment